ड्राफ्ट्समैन निर्माण के लिए तैयार किए गए सभी प्रकार के चित्रों की तैयारी, सुधार और दस्तावेज़ीकरण के लिए उत्तरदायी होते हैं, जिसमें सभी प्रासंगिक योजनाओं और विवरणों का विवरण होता है। उनसे प्रक्रिया और उपकरणों की आवश्यकताओं को समझने और निर्माण प्रक्रिया में शामिल जोखिमों की पहचान करने की भी अपेक्षा की जाती है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आप काम करते समय बारीकियों पर ध्यान देते हों।
• आप समूह में काम करने में सहज हों।
• आपके पास विश्लेषणात्मक कौशल हो।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 12 और आई.टी.आई. प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद, और 18 वर्ष की आयु होने पर आप नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 5 ड्राफ्ट्समैन प्रशिक्षण के लिए नामांकन कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.)
2. केंद्रीय उपकरण डिजाइन संस्थान (सी.आई.टी.डी.), हैदराबाद , तेलंगाना
3. डिजाइन और प्रशिक्षण संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र
4. औद्योगिक डिजाइन और नवाचार संस्थान (आई.आई.डी.आई.), मुंबई, महाराष्ट्र
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: निर्माण एजेंसियां, वास्तुकला कंपनियां, सिविल इंजीनियरिंग कंपनियां इत्यादि।
कार्य वातावरण: आपको कम से कम 8 से 9 घंटे और सप्ताह में 5 से 6 दिन काम करना होगा। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
रोहित प्रजापति ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आर्किटेक्चर में डिप्लोमा किया। डिप्लोमा पूरा करने के बावजूद, वह करियर के चुनाव को लेकर अनिश्चित थे, इसलिए उन्होंने विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में इंटर्नशिप और सहायक के रूप में काम करना शुरू किया। उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई, और एक साल के भीतर, उन्हें वेतन मिलना शुरू हो गया, जिससे वह ड्राइंग, कॉन्सेप्चुअल कार्य और लैंडस्केप कार्य करने में सक्षम हो गए। शुरुआत में उनका वेतन रुपए 5,000 प्रतिमाह था, जो एक साल के भीतर बढ़कर रुपए 25,000 प्रतिमाह हो गया।
स्रोत - रोहित प्रजापति के साथ व्यक्तिगत साक्षात्कार
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।
ड्राफ्ट्समैन
NCS Code: 3118.0401 | TST024• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।

ड्राफ्ट्समैन → वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन → उत्पाद डिजाइन प्रबंधक → उत्पादन प्रमुखZ
ड्राफ्ट्समैन की आय रुपए 10,000 - 15,500* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत - https://bit.ly/3KuNjv6
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव