प्रसारण अभियंता (ब्रॉडकास्ट इंजीनियर) टेलीविजन, रेडियो और स्टूडियो प्रसारण में तकनीकी, ध्वनि, वीडियो और ऑडियो उपकरणों की स्थापना, सुपरवाइज़, रख-रखाव और मरम्मत के लिए उत्तरदायी होते हैं। ब्रॉडकास्ट मीडिया प्रौद्योगिकी में संचार की विभिन्न तकनीकें शामिल होती हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक का उपयोग कर दूरस्थ स्थानों पर भी डेटा भेजना शामिल होता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपके श्रवण क्षमता बहुत अच्छी हो।
• आप समय प्रबंधन में अच्छे हों।
• आपको तकनीकी ज्ञान हो।
• आप कम समय में अपनी प्रतिक्रिया देने में सक्षम हों।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण ।
2. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ दूरसंचार इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक करें। अथवा
स्नातक के बाद उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर या पी.जी. डिप्लोमा करें।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जे.ई.ई. मेन, जे.ई.ई. एडवांस्ड आदि), राज्य स्तर (डब्ल्यू.बी.जे.ई.ई., ए.पी. ई.ए.एम.सी.ई.टी. आदि) या संस्थान स्तर (वी.ई.टी., आई.पी. आदि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. आई.आई.टी. मद्रास, चेन्नई, तमिलनाडु
2. पेरियार विश्वविद्यालय, सलेम, तमिलनाडु
3. आई.आई.टी. जोधपुर, राजस्थान
4. आई.आई.आई.टी. भुवनेश्वर, ओडिशा
5. आई.आई.टी. रुड़की, उत्तराखंड
6. आई.आई.टी. बॉम्बे, मुंबई, महाराष्ट्र
7. आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना, बिहार
8. असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी, गुवाहाटी, असम
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है।)
1. नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी, गुड़गांव, हरियाणा
2. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
3. प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
4. चितकारा यूनिवर्सिटी, बद्दी, हिमाचल प्रदेश
5. लिंग्या विद्यापीठ, फरीदाबाद, हरियाणा
6. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी, राजस्थान
7. ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स, मुंबई, महाराष्ट्र
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 90,000-4,50,000* के बीच है।
* उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्तिः यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है ।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्तिः अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है।*
• ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन सक्षम छात्रवृत्ति योजनाः यह योजना तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग छात्रों के लिए बनाई गई है। इस छात्रवृत्ति के तहत रुपए 30,000 तक की ट्यूशन फीस और 10 महीनों के लिए प्रति माह रुपए 2,000 का आकस्मिक भत्ता प्रदान किया जाता है।
• ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन प्रगति छात्रवृत्ति लड़कियों के लिए: यह छात्रवृत्ति, जो ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन द्वारा प्रदान की जाती है, तकनीकी शिक्षा, जिसमें इंजीनियरिंग के क्षेत्र शामिल हैं, का अध्ययन कर रही लड़कियों को समर्थन देने के उद्देश्य से है।
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिपः आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है ।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
* (इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है ।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई. बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है, पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि ।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: ब्रॉडकास्ट स्टूडियो, रिकॉर्डिंग स्टूडियो, मनोरंजन स्थल।
कार्य वातावरणः आपका अधिकतर कार्य स्टूडियों के अंदर रहेगा। आपको संभवतः बाहर भी काम करना हो सकता है। कुछ सीज़न में काम का दबाव काफी अधिक हो सकता है, जिसमें कई कार्यक्रम एक के बाद एक होते हैं या कम अंतराल पर होते हैं। इस क्षेत्र में कार्यअवधि तय नहीं होती, आपको काम के अनुरूप समय देना पड़ सकता है।
* इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
मेहविश बुच, भारत की पहली महिला आउटडोर प्रसारण अभियंता हैं। वह वर्तमान में बी.टी.वी.आई. के साथ काम करती है। उन्होंने अपना बी.टेक. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, हरियाणा से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में किया और इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से प्रसारण पत्रकारिता में पी.जी. डिप्लोमा किया ।*
प्रसारण अभियंता
NCS Code: NA | E006• आपके श्रवण क्षमता बहुत अच्छी हो।
• आप समय प्रबंधन में अच्छे हों।
• आपको तकनीकी ज्ञान हो।
• आप कम समय में अपनी प्रतिक्रिया देने में सक्षम हों।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण ।
2. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ दूरसंचार इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक करें।
अथवा
स्नातक के बाद उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर या पी.जी. डिप्लोमा करें।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जे.ई.ई. मेन, जे.ई.ई. एडवांस्ड आदि), राज्य स्तर (डब्ल्यू.बी.जे.ई.ई., ए.पी. ई.ए.एम.सी.ई.टी. आदि) या संस्थान स्तर (वी.ई.टी., आई.पी. आदि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. आई.आई.टी. मद्रास, चेन्नई, तमिलनाडु
2. पेरियार विश्वविद्यालय, सलेम, तमिलनाडु
3. आई.आई.टी. जोधपुर, राजस्थान
4. आई.आई.आई.टी. भुवनेश्वर, ओडिशा
5. आई.आई.टी. रुड़की, उत्तराखंड
6. आई.आई.टी. बॉम्बे, मुंबई, महाराष्ट्र
7. आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना, बिहार
8. असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी, गुवाहाटी, असम
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है।)
1. नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी, गुड़गांव, हरियाणा
2. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
3. प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
4. चितकारा यूनिवर्सिटी, बद्दी, हिमाचल प्रदेश
5. लिंग्या विद्यापीठ, फरीदाबाद, हरियाणा
6. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी, राजस्थान
7. ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स, मुंबई, महाराष्ट्र
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 90,000-4,50,000* के बीच है।
* उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्तिः यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है ।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्तिः अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है।*
• ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन सक्षम छात्रवृत्ति योजनाः यह योजना तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग छात्रों के लिए बनाई गई है। इस छात्रवृत्ति के तहत रुपए 30,000 तक की ट्यूशन फीस और 10 महीनों के लिए प्रति माह रुपए 2,000 का आकस्मिक भत्ता प्रदान किया जाता है।
• ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन प्रगति छात्रवृत्ति लड़कियों के लिए: यह छात्रवृत्ति, जो ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन द्वारा प्रदान की जाती है, तकनीकी शिक्षा, जिसमें इंजीनियरिंग के क्षेत्र शामिल हैं, का अध्ययन कर रही लड़कियों को समर्थन देने के उद्देश्य से है।
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिपः आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है ।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
* (इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है ।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई. बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है, पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि ।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: ब्रॉडकास्ट स्टूडियो, रिकॉर्डिंग स्टूडियो, मनोरंजन स्थल।
कार्य वातावरणः आपका अधिकतर कार्य स्टूडियों के अंदर रहेगा। आपको संभवतः बाहर भी काम करना हो सकता है। कुछ सीज़न में काम का दबाव काफी अधिक हो सकता है, जिसमें कई कार्यक्रम एक के बाद एक होते हैं या कम अंतराल पर होते हैं। इस क्षेत्र में कार्यअवधि तय नहीं होती, आपको काम के अनुरूप समय देना पड़ सकता है।
* इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
सिस्टम इंजीनियर → प्रोजेक्ट इंजीनियर → इंजीनियरिंग मैनेजर
अथवा
सिस्टम इंजीनियर → सलाहकार → प्रोडक्शन मैनेजर →प्रोडक्शन डायरेक्टर
प्रसारण अभियंता की आय रुपए 15,300- 82,750* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://payscale.com/research/IN/Job=Broadcast_Engineer/Salary
* उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
मेहविश बुच, भारत की पहली महिला आउटडोर प्रसारण अभियंता हैं। वह वर्तमान में बी.टी.वी.आई. के साथ काम करती है। उन्होंने अपना बी.टेक. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, हरियाणा से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में किया और इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से प्रसारण पत्रकारिता में पी.जी. डिप्लोमा किया ।*
स्त्रोत: https://www.mid-day.com/mumbai-guide/mumbai-food/article/outdoor-broadcasting-engineer-mehvish-buch--18464199
* उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।