रसद प्रबंधक (लॉजिस्टिक्स मैनेजर) भंडारण, परिवहन और तैयार किए गए माल की डिलीवरी को समन्वित करने के लिए उत्तरदायी होते हैं। ये ट्रांसपोर्ट मैनेजर्स जैसे सहयोगियों के साथ मिलकर काम करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्टॉक को सही तरीके से संग्रहित और कुशलता से वितरित किया जा सके।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप कार्य सामग्री को व्यवस्थित रखना पसंद करते हों।
• आप कार्य के दौरान विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप दूसरों के साथ संवाद करने में सहज हों।
• आप नेतृत्व करने में सक्षम हों।
प्रवेश मार्ग
1. किसी भी वर्ग में 10+2 उत्तीर्ण (वाणिज्य को वरीयता)।
2. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/ बिजनेस मैनेजमेंट (बी.बी.ए./ बी.बी.एम.) में स्नातक करें। अथवा
स्नातक के बाद उसी विषय में स्नातकोत्तर (एम.बी.ए.) करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, नई दिल्ली
2. जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू और कश्मीर
3. महाराजा सयाजीराओ विश्वविद्यालय बारोडा, वड़ोदरा, गुजरात
4. पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय, देहरादून, उत्तराखंड
5. भारतीय प्रबंधन संस्थान, रोहतक, हरियाणा
6. दून विश्वविद्यालय, देहरादून, उत्तराखंड
7. प्रबंधन विज्ञान विभाग, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र
8. आई.आई.टी.टी.एम., ग्वालियर, मध्य प्रदेश
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले कृपया जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. रायसोनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, महाराष्ट्र
2. सनराइज यूनिवर्सिटी, अलवर, राजस्थान
3. आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
4. शरणबसव विश्वविद्यालय, गुलबर्गा, कर्नाटक
5. आर्केड बिजनेस कॉलेज, पटना, अिहार
6. ऑक्सब्रिज बिजनेस स्कूल , बेंगलुरु, कर्नाटक
7. ज्योति निवास कॉलेज, बेंगलुरु, कर्नाटक
8. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एक्सीलेंस, बैंगलोर
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 1,71,000 - 16,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) - यह एक सरकारी पहल है जो विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करती है, जिसमें पाठ्यक्रम के प्रकार के आधार पर वित्तीय सहायता दी जाती है। इसे प्राप्त करने के लिए https://www.pmkvyofficial.org/pmkvy2/ पर जाएँ।
• राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) - यह विमानन और रसद क्षेत्र में अनुमोदित संगठनों में नौकरी पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान प्रशिक्षुओं को छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इसे प्राप्त करने के लिए http://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर जाएँ।
• एआईसीटीई- पर जाएं एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थानों में नामांकित छात्रों को छात्रवृत्ति और फेलोशिप प्रदान करता है। ये वित्तीय सहायता तकनीकी और प्रबंधन पाठ्यक्रमों का समर्थन करती है। इसे प्राप्त करने के लिए https://www.aicte-india.org/ पर जाएँ।
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्यस्थल: उत्पादन इकाइयां, निजी और सार्वजनिक उत्पादन कंपनियां, ई-कॉमर्स कंपनियां, कुरियर कंपनियां, कुटीर आधारित उद्योग, शिपिंग कंपनियां, सेना इत्यादि। कार्य वातावरण: काम का समय आम तौर पर सप्ताह में 5 - 6 दिन तथा प्रतिदिन 8 - 9 घंटे के लिए होता है। यहां शिफ्ट प्रणाली भी लागू होती है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
प्रशिक्षु, भंडारण और गोदाम प्रबंधक → कार्यकारी, भंडारण और गोदाम प्रबंधक → सहायक महाप्रबंधक, भंडारण और गोदाम प्रबंधक → रसद प्रबंधक
जे.डब्ल्यू.सी. लॉजिस्टिक्स पार्क प्राइवेट लिमिटेड और जे.डब्ल्यू.आर. लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक कृति जोबनपुत्रा ने जटिल परिचालनों का आयोजन और कार्यान्वयन किया है, जिससे कंपनी को अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिली है। उन्होंने अपनी बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज पूरी की और इसके बाद एस.पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एम.बी.ए. किया। जोबनपुत्रा ने इस क्षेत्र में अपनी कंपनी में नवीन प्रणालियां शुरू की हैं और लिंग अनुपात में सुधार के लिए लगातार काम किया है।
रसद प्रबंधक
NCS Code: 1324.1200 | OLH017• आप कार्य सामग्री को व्यवस्थित रखना पसंद करते हों।
• आप कार्य के दौरान विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप दूसरों के साथ संवाद करने में सहज हों।
• आप नेतृत्व करने में सक्षम हों।
1. किसी भी वर्ग में 10+2 उत्तीर्ण (वाणिज्य को वरीयता)।
2. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/ बिजनेस मैनेजमेंट (बी.बी.ए./ बी.बी.एम.) में स्नातक करें।
अथवा
स्नातक के बाद उसी विषय में स्नातकोत्तर (एम.बी.ए.) करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, नई दिल्ली
2. जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू और कश्मीर
3. महाराजा सयाजीराओ विश्वविद्यालय बारोडा, वड़ोदरा, गुजरात
4. पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय, देहरादून, उत्तराखंड
5. भारतीय प्रबंधन संस्थान, रोहतक, हरियाणा
6. दून विश्वविद्यालय, देहरादून, उत्तराखंड
7. प्रबंधन विज्ञान विभाग, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र
8. आई.आई.टी.टी.एम., ग्वालियर, मध्य प्रदेश
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले कृपया जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. रायसोनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, महाराष्ट्र
2. सनराइज यूनिवर्सिटी, अलवर, राजस्थान
3. आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
4. शरणबसव विश्वविद्यालय, गुलबर्गा, कर्नाटक
5. आर्केड बिजनेस कॉलेज, पटना, अिहार
6. ऑक्सब्रिज बिजनेस स्कूल , बेंगलुरु, कर्नाटक
7. ज्योति निवास कॉलेज, बेंगलुरु, कर्नाटक
8. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एक्सीलेंस, बैंगलोर
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 1,71,000 - 16,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) - यह एक सरकारी पहल है जो विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करती है, जिसमें पाठ्यक्रम के प्रकार के आधार पर वित्तीय सहायता दी जाती है। इसे प्राप्त करने के लिए https://www.pmkvyofficial.org/pmkvy2/ पर जाएँ।
• राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) - यह विमानन और रसद क्षेत्र में अनुमोदित संगठनों में नौकरी पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान प्रशिक्षुओं को छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इसे प्राप्त करने के लिए http://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर जाएँ।
• एआईसीटीई- पर जाएं एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थानों में नामांकित छात्रों को छात्रवृत्ति और फेलोशिप प्रदान करता है। ये वित्तीय सहायता तकनीकी और प्रबंधन पाठ्यक्रमों का समर्थन करती है। इसे प्राप्त करने के लिए https://www.aicte-india.org/ पर जाएँ।
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्यस्थल: उत्पादन इकाइयां, निजी और सार्वजनिक उत्पादन कंपनियां, ई-कॉमर्स कंपनियां, कुरियर कंपनियां, कुटीर आधारित उद्योग, शिपिंग कंपनियां, सेना इत्यादि।
कार्य वातावरण: काम का समय आम तौर पर सप्ताह में 5 - 6 दिन तथा प्रतिदिन 8 - 9 घंटे के लिए होता है। यहां शिफ्ट प्रणाली भी लागू होती है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रशिक्षु, भंडारण और गोदाम प्रबंधक → कार्यकारी, भंडारण और गोदाम प्रबंधक → सहायक महाप्रबंधक, भंडारण और गोदाम प्रबंधक → रसद प्रबंधक
रसद प्रबंधक की आय रुपए 18,834 - 1,67,000 * प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://www.ambitionbox.com/profile/logistics-manager-salary
*उल्लेखित आय सांकेतिक और परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
जे.डब्ल्यू.सी. लॉजिस्टिक्स पार्क प्राइवेट लिमिटेड और जे.डब्ल्यू.आर. लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक कृति जोबनपुत्रा ने जटिल परिचालनों का आयोजन और कार्यान्वयन किया है, जिससे कंपनी को अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिली है। उन्होंने अपनी बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज पूरी की और इसके बाद एस.पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एम.बी.ए. किया। जोबनपुत्रा ने इस क्षेत्र में अपनी कंपनी में नवीन प्रणालियां शुरू की हैं और लिंग अनुपात में सुधार के लिए लगातार काम किया है।
*स्रोत: https://economictimes.indiatimes.com/magazines/panache/breaking-stereotypes-kruti-jobanputra-is-setting-an-example-for-women-in-the-field-of-logistics/articleshow/64568026.cms
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।