पुस्तकालयाध्यक्ष एक सूचना विज्ञान पेशेवर होता है जो स्कूल/स्थानीय पुस्तकालय/कॉलेज/विश्वविद्यालय/सरकार द्वारा वित्तपोषित पुस्तकालय/निजी संस्थानों और पुस्तकालयों वाले कॉरपोरेट्स में काम करता है। पुस्तकालयाध्यक्ष पुस्तकों, पत्रिकाओं और आधुनिक उपकरणों जैसे ई-बुक्स, ऑडियोबुक और वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल स्रोतों में निहित विशाल मात्रा में जानकारी तक आसानी से पहुँचने को सुनिश्चित करता है। वह अध्ययन सामग्री को आसानी से खोजने के लिए पुस्तकालय के प्रबंधन और आयोजन के लिए उत्तरदायी होता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपको पुस्तकों के विविध संग्रह के बारे में रुचि और ज्ञान हो।
• आप संचार कौशल में निपुण हों।
• आप एक अच्छे आयोजक हों।
• आपको पढ़ना पसंद है और आप दूसरों में पढ़ने की रुचि उत्पन्न करते हों।
प्रवेश मार्ग
1. किसी भी विषय में 10 + 2 पूरा करें।
2. पुस्तकालय विज्ञान (बी.लिब.) की स्नातक डिग्री और पुस्तकालय सूचना विज्ञान (बी.लिब.एससी.) की स्नातक डिग्री करने के बाद उसी क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिग्री लें। अथवा
पुस्तकालय विज्ञान में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
2. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
3. जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
4. पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, पंजाब
5. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
6. सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र
7. उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद, तेलंगाना
8. डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, औरंगाबाद, महाराष्ट्र
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. इसाबेला थोबर्न कॉलेज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
2. श्री कृष्ण कला और विज्ञान महाविद्यालय, कोयंबटूर, तमिलनाडु
3. राजीव गांधी कॉलेज, भोपाल, मध्य प्रदेश
4. बिशप हेबर कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु
5. क्राइस्ट कॉलेज, इरिनजालाकुडा, केरल
6. जमशेदपुर महिला कॉलेज, जमशेदपुर, झारखंड
7. अनुग्रह नारायण कॉलेज, पटना, बिहार
8. शैलबाला महिला महाविद्यालय, कटक, ओडिशा
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 5,000 - 1,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
•योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
•विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
•कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
•सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: सार्वजनिक और निजी पुस्तकालय, सरकारी और निजी स्कूल, सरकारी और निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय, सामुदायिक पुस्तकालय, एनजीओ द्वारा संचालित पुस्तकालय।
कार्य वातावरण: आप आम तौर पर घर के अंदर काम करेंगे। आपसे प्रतिदिन 8 घंटे काम करने की अपेक्षा की जाती है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष → उप पुस्तकालयाध्यक्ष → सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष → मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष
अपेक्षाकृत वेतन
पुस्तकालयाध्यक्ष की आय लगभग रुपए 50,000 - 1,50,000* रुपये प्रति माह या उससे अधिक हो सकती है।
उषा मुकुंदा एक अनुभवी पुस्तकालयाध्यक्ष हैं, जो पिछले 35 वर्षों से बच्चों के लिए ओपन पुस्तकालय की अवधारणा को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज, कलकत्ता से अंग्रेजी साहित्य में ऑनर्स और बैंगलोर विश्वविद्यालय से पुस्तकालयाध्यक्ष के काम में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष1990 में, उन्होंने सेंटर फॉर लर्निंग (बैंगलोर) की सह-स्थापना की और वहाँ एक मुक्त पुस्तकालय की नींव रखी। इसके अलावा, उन्होंने पूरे भारत में कई ग्रामीण, सरकारी और सामुदायिक पुस्तकालयों के साथ मिलकर काम किया है।
पुस्तकालयाध्यक्ष
NCS Code: 2622.0100 | ET011• आपको पुस्तकों के विविध संग्रह के बारे में रुचि और ज्ञान हो।
• आप संचार कौशल में निपुण हों।
• आप एक अच्छे आयोजक हों।
• आपको पढ़ना पसंद है और आप दूसरों में पढ़ने की रुचि उत्पन्न करते हों।
1. किसी भी विषय में 10 + 2 पूरा करें।
2. पुस्तकालय विज्ञान (बी.लिब.) की स्नातक डिग्री और पुस्तकालय सूचना विज्ञान (बी.लिब.एससी.) की स्नातक डिग्री करने के बाद उसी क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिग्री लें।
अथवा
पुस्तकालय विज्ञान में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
2. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
3. जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
4. पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, पंजाब
5. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
6. सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र
7. उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद, तेलंगाना
8. डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, औरंगाबाद, महाराष्ट्र
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. इसाबेला थोबर्न कॉलेज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
2. श्री कृष्ण कला और विज्ञान महाविद्यालय, कोयंबटूर, तमिलनाडु
3. राजीव गांधी कॉलेज, भोपाल, मध्य प्रदेश
4. बिशप हेबर कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु
5. क्राइस्ट कॉलेज, इरिनजालाकुडा, केरल
6. जमशेदपुर महिला कॉलेज, जमशेदपुर, झारखंड
7. अनुग्रह नारायण कॉलेज, पटना, बिहार
8. शैलबाला महिला महाविद्यालय, कटक, ओडिशा
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.
html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 5,000 - 1,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
•योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
•विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
•कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
•सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: सार्वजनिक और निजी पुस्तकालय, सरकारी और निजी स्कूल, सरकारी और निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय, सामुदायिक पुस्तकालय, एनजीओ द्वारा संचालित पुस्तकालय।
कार्य वातावरण: आप आम तौर पर घर के अंदर काम करेंगे। आपसे प्रतिदिन 8 घंटे काम करने की अपेक्षा की जाती है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष → उप पुस्तकालयाध्यक्ष → सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष → मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष
पुस्तकालयाध्यक्ष की आय लगभग रुपए 50,000 - 1,50,000* रुपये प्रति माह या उससे अधिक हो सकती है।
स्रोत: https://www.payscale.com/research/IN/Job=Librarian/Salary
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
उषा मुकुंदा एक अनुभवी पुस्तकालयाध्यक्ष हैं, जो पिछले 35 वर्षों से बच्चों के लिए ओपन पुस्तकालय की अवधारणा को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज, कलकत्ता से अंग्रेजी साहित्य में ऑनर्स और बैंगलोर विश्वविद्यालय से पुस्तकालयाध्यक्ष के काम में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष1990 में, उन्होंने सेंटर फॉर लर्निंग (बैंगलोर) की सह-स्थापना की और वहाँ एक मुक्त पुस्तकालय की नींव रखी। इसके अलावा, उन्होंने पूरे भारत में कई ग्रामीण, सरकारी और सामुदायिक पुस्तकालयों के साथ मिलकर काम किया है।
स्रोत - https://www.paragreads.in/usha-mukunda-3/
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।